जालौर: जालौर के सियाणा ग्राम पंचायत में रात्रि चौपाल का हुआ आयोजन,जिला कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं
Jalor, Jalor | Jul 10, 2024 जालौर जिले के ग्राम पंचायत सियाणा में रात्रि चौपाल का आयोजन हुआ। जहां पर कल मंगलवार देर रात को रात्रि चौपाल आयोजित हुई।रात्रि चौपाल में जिला कलेक्टर पूजा पार्थ,जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव सहित तमाम जिला प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों ने ग्रामीणों से रूबरू होकर जन समस्याओं को सुनकर मौके पर उनका निस्तारण किया।