जालौर: जालौर में पिता को देख सड़क पर प्रेमी के साथ दौड़ी लड़की,भाग कर एसपी ऑफिस पहुंचे
Jalor, Jalor | Jul 9, 2024 जालौर कलेक्ट्रेट परिसर में सोमवार देर शाम को एक फिल्मी ड्रामा नजर आया। एक युवती को उसी के परिजन अगवा करने आए थे। युवती अपने प्रेमी के साथ भाग कर एसपी ऑफिस पहुंची,जहां पुलिस ने दोनों को संरक्षण दिया। दरअसल कुछ दिनों पूर्व युवती अपने प्रेमी के साथ घर से भाग गई थी,इस पर उसके परिजनों ने उसकी गुमशुदगी दर्ज करवाई थी इस दौरान उस प्रेमी युगल ने शादी कर ली।