धौलपुर: जानलेवा हमले के मामले में 10 वर्ष की कारावास की सजा
डकैती प्रभावित क्षेत्र से जुड़े एक चर्चित जानलेवा हमले के मामले में अदालत ने आज फैसला सुनाया है। करीब 10 वर्ष पुराने प्रकरण में विशिष्ट न्यायालय ने आरोपी को कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। प्रकरण की सुनवाई कर रहे विशिष्ट न्यायाधीश राकेश गोयल ने आरोपी बृजमोहन उर्फ भगत पुत्र बनवारी लाल निवासी राजाखेड़ा को दोषी ठहराते हुए 10 वर्ष के कठोर कारावास तथा 10