धौलपुर: निहालगंज थाना क्षेत्र में सरकारी कंपाउंडर ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
निहालगंज थाना क्षेत्र स्थित अंबेडकर कॉलोनी में एक सरकारी कंपाउंडर द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। जानकारी के अनुसार उदल सिंह (40) पुत्र मनोहर लाल, निवासी अंबेडकर कॉलोनी, वर्तमान में अब्दुलपुर गांव में कंपाउंडर के पद पर तैनात थे। परिजनों ने बताया कि उनकी पत्नी दिल्ली में एक शादी समारोह में शामिल होने गई