महोबा: महोबा रेलवे स्टेशन के पास चार पहिया वाहन और ई-रिक्शा में भिड़ंत, ई-रिक्शा चालक सहित चार लोग घायल
Mahoba, Mahoba | Apr 29, 2026 बिच्छू पहाड़िया निवासी ई रिक्शा चालक 26 वर्षीय वीरेंद्र ई रिक्शा लेकर रेलवे स्टेशन जा रहा था। रिक्शे में 3 सवारियां भी मौजूद थी। तभी रेलवे स्टेशन के पास चार पहिया और ई रिक्शे में भिड़ंत हो गई। हादसे में चालक और रिक्शे में सवार नरेश, जानकी प्रसाद सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका उपचार किया जा रहा है।