बाढ़: बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर नाव पलटी, 14 डूबे, 2 की मौत, 5 लापता
Barh, Patna | May 28, 2026 बाढ़ के उमानाथ गंगा घाट पर गुरुवार करीब साढ़े 5 बजे बड़ा नाव हादसा हो गया, जिसमें 14–15 लोगों के डूबने की आशंका जताई जा रही है। दियारा जा रही नाव तेज हवा के कारण पलट गई। हादसे में 7 लोगों को बचा लिया गया, जबकि एक महिला और एक युवक का शव बरामद हुआ है। 5 लोग अब भी लापता हैं और SDRF व प्रशासन राहत-बचाव कार्य में जुटा है।