राजगढ़: राजगढ में सांगवान मार्केट के सामने दो दिन से लावारिस खड़ी मिली हरियाणा नंबर HR AW 2923 संदिग्ध बाइक, पुलिस को दी सूचना
Rajgarh, Churu | Jun 12, 2026 राजगढ़ कस्बे की सांगवान मार्केट के सामने और एसडीएम कोर्ट की दीवार के पास पिछले दो दिन से एक लावारिस हालत में स्प्लेंडर प्लस बाइक खड़ी होने से स्थानीय लोगों में चर्चा है। एसएफआई कार्यकर्ता कर्मवीर लाखलाण ने बताया कि हरियाणा नंबर HR AW 2923 वाली यह बाइक सांगवान मार्केट के सामने लॉक लगी हालत में लगातार खड़ी है जिसको लेकर पुलिस थाने में सूचना दी गई है।