कैसरगंज: महमूद शाह बाबा के पास रोड पर करते समय अज्ञात वाहन ने महिला को मारी टक्कर, हुई दर्दनाक मौत
कैसरगंज क्षेत्र अंतर्गत लखनऊ बहराइच हाईवे महमूद शाह बाबा की मजार के पास रोड पर करते समय तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने महिला को टक्कर मार दिया। भीषण सड़क हादसे में महिला की मौके पर हुई दर्दनाक मौत ।स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी सूचना मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी।