सिंघिया: नीट परीक्षा में सफलता पाने पर जहांगीरपुर पंचायत निवासी मेहजबीन को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया
हलधरी टोला के मोहम्मद शमशेर की पुत्री मेहजबीन ने उत्तर प्रदेश के आगरा में रहकर नीट की परीक्षा में सफलता प्राप्त कर मेडिकल के बीडीएस डेंटल की पढ़ाई शुरू की। सफलता प्राप्त करने पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेडल देकर मंगलवार के दिन सम्मानित किया। बुधवार के दिन समय करीब 2 बजे स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के द्वारा सम्मानित करने पर खुशी जताई