सिंघिया: नायक टोली में दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ के लिए भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गई, मुख्य पार्षद भी शामिल हुईं
प्रखंड अंतर्गत नायक टोली नगर पालिका स्कूल के समीप स्थित हनुमान मंदिर परिसर में श्री श्री 108 अष्टयाम महायज्ञ का आयोजन किया गया। दो दिवसीय अष्टयाम महायज्ञ को लेकर निकाली गई भव्य कलश शोभा यात्रा में मुख्य पार्षद मीरा सिंह एवं पूर्व मुख्य पार्षद सह वार्ड पार्षद श्याम बाबू सिंह शामिल हुए।