कैंपियरगंज: पीपीगंज रेलवे फाटक 14C पर प्रस्तावित ओवरब्रिज का निरीक्षण, मकानों को बचाने के लिए नए एलाइनमेंट की कवायद तेज
गोरखपुर के पीपीगंज में प्रस्तावित ओवरब्रिज निर्माण स्थल का बुधवार को मंडलायुक्त अनिल कुमार ढींगरा और जिलाधिकारी दीपक मीना ने निरीक्षण किया। यह ओवरब्रिज रेलवे फाटक 14C पर लगने वाले भीषण जाम से लोगों को राहत दिलाने के लिए बनाया जा रहा है। अधिकारियों ने सेतु निगम को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।