गुमला: अम्बेराडीह सेमरा जंगल रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत
Gumla, Gumla | Aug 13, 2025 गुमला पालकोट रोड स्थित अम्बेराडीह सेमरा जंगल रोड में बीती रात अज्ञात वाहन के टक्कर से एक युवक की घटना स्थल पर मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक युवक विक्षिप्त था। घटना मंगलवार की देर रात की बताई जाती है। बुधवार की सुबह पालकोट थाना की पुलिस शव Phle कब्जे में लेकर सदर अस्पताल लाई और पहचानी हेतु 72 घंटे के लिए शव गृह में रखा गया है।