नगर के साप्ताहिक बाजार स्थल मार्ग में यातायात व्यवस्था को सुचारु और सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाकर रविवार दोपहर 3 बजे अनुशासनहीन वाहन पार्किंग के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इस दौरान सड़क किनारे अव्यवस्थित ढंग से खड़े दुपहिया वाहनों पर चालानी कार्रवाई करते हुए जुर्माना वसूला गया।