झाझा: धमना गांव में शराब के नशे में एक व्यक्ति को किया गया गिरफ्तार, भेजा गया जेल
Jhajha, Jamui | Jun 3, 2026 झाझा थाना की पुलिस ने सूचना के आधार पर धमना गांव में शराब पीकर हंगामा मचा रहे एक शराबी को गिरफ्तार किया। इस संदर्भ में बुधवार को दोपहर 1 बजे प्रभारी थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पकड़े गए शराबी की पहचान धमना गांव निवासी महादेव यादव के रूप में हुई। जिसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया गया।