जांजगीर: ग्राम खोखरा के मानकदाई मंदिर तालाब में कछुए पर हमला, 50 किलो वजनी कछुआ गंभीर रूप से घायल
जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम खोखरा स्थित मानकदाई मंदिर परिसर के तालाब में एक करीब 50 किलो वजनी कछुए को मारने की कोशिश का मामला सामने आया है। अज्ञात लोगों ने कछुए को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने कछुए को तालाब से बाहर निकालकर बचाया। सूचना पर पशु चिकित्सक डॉक्टर ओगरे को बुलाया गया, जिन्होंने बताया कि यह मामला मछली विभाग से संबंधित है।