इटावा: नुमाइश पंडाल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 87 जोड़ो का विवाह कराया गया, सदर विधायक पहुंचीं
Etawah, Etawah | Feb 19, 2024 मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 87 जोड़ो का विवाह कराया गया। सोमवार को आयोजित इस कार्यक्रम में सदर बीजेपी विधायक सरिता भदौरिया व अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। इस विवाह योजना के अंतर्गत 86 हिन्दू जोड़े एवं 1 मुस्लिम जोड़े का रीति रिवाज के साथ विवाह संपन्न कराया गया। विधायक ने पहुंचकर आशीर्वाद दिया।