आगरा: न्यू आगरा कंपोजिट विद्यालय में 'स्कूल चलो अभियान व प्रवेश उत्सव' का शुभारंभ, CDO ने दी जानकारी
आगरा के न्यू आगरा स्थित कंपोजिट विद्यालय में “स्कूल चलो अभियान एवं प्रवेश उत्सव” का शुभारंभ विधायक डॉ. जी.एस. धर्मेश, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल और सीडीओ प्रतिभा सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। अभियान का पहला चरण 1 से 15 अप्रैल तक चलेगा। जनप्रतिनिधियों ने अभिभावकों से बच्चों का अधिक से अधिक नामांकन कराने की अपील की।