झांसी: झांसी मे पेट्रोल पंप के कर्मचारी को दबंगों ने जमकर पीटा, मारपीट का वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2024 मामला झांसी के सदर बाजार थाना क्षेत्र में स्थित पेट्रोल पम्प का बताया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि रात्रि का समय था, एक ट्रक के आगे से एक व्यक्ति हांथ में ईट लेकर आता है और कर्मचारी को बेरहमी से पीटने लगता है। यह देख वहां मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया। बताया जा रहा है कि पम्प बंद हो गया था इसके बाद भी हमलावर उससे पेट्रोल मांग जिसको लेकर यह विवाद हुआ।