झांसी: पंचकुइयां स्थित गोयनका पब्लिक स्कूल में चन्दन व फूलों की होली का हुआ आयोजन, बच्चो ने खेली होली
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2024 मुख्य अतिथि काका ने बच्चों को होली का महत्त्व बताया उन्होंने कहा हिरण्य कश्यप भगवान कि जगह स्वयं की पूजा करवाना चाहता था उसके इस कुत्सित भाव में वरदान प्राप्त होलिका कि गोद में बैठा भक्त प्रहलाद बच गया और होलिका जल कर भस्म हो गयी। प्रकृति के कभी भी विपरीत कार्य नहीं करने का सन्देश इस दृष्टांत से हम सबको मिलता है। सभी ने चंदन व फूलों की होली खेली।