झांसी: गुरसरांय थाना क्षेत्र में पति गया मजदूरी पर और फिर पत्नी ने घर में खा लिया विषाक्त, मेडिकल कॉलेज में उपचार के दौरान मौत
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2024 मृतका करीब 35 वर्षीय रजनी पत्नी जगत सिंह है। वह जनपद झांसी में गुरसरांय थानार्न्तगत ग्राम बरमपुरा की रहने वाली है। वर्तमान में अपने पति और बच्चों के साथ गुरसरांय में किराए से रहती थी। उसके दो बच्चे हैं। पति के अनुसार दोनों मजदूरी करते थे। वह सुबह मजदूरी पर गया था।घर में उसकी पत्नी अकेली थी। तभी उसने विषाक्त खा लिया। उसने ऐसा क्यों किया यह स्पष्ट नहीं हो सका।