झांसी: झांसी मे विशाल मेगामार्ट के बाहर से चोरो ने महज 15 मिनट में चोरी की बाइक, घटना हुई सीसीटीवी कैमरे में कैद, पुलिस जुटी जा
Jhansi, Jhansi | Mar 24, 2024 नवाबाद थानान्तर्गत खुशीपुरा में रहने वाला मोंटी 18 मार्च को अपने भाई अभिषेक के साथ बाइक क्रमांक यूपी 93 ए.जे 6355 को लेकर सीपरी बाजार में शिवपुरी रोड पर स्थित विशाल मेगामार्ट गया हुआ था। जहां वह बाइक को बाहर खड़ी कर विशाल मेगामार्ट के अंदर चला गया। करीब 20 मिनट बाद वह बाहर आया तो उसकी बाइक गायब थी। खोजने पर जब बाइक नहीं मिली तो आज पुलिस को लिखित सूचना दी।