हनुमानगढ़: जिला मुख्यालय पर अघोषित बिजली कटौती को लेकर आप ने डिस्कॉम कार्यालय पर थाली और डमरू बजाकर किया प्रदर्शन
हनुमानगढ़ जिला मुख्यालय पर अघोषित बिजली कटौती को लेकर आम आदमी पार्टी ने डिस्कॉम के एईएन कार्यालय पर प्रदर्शन किया। भीषण गर्मी के बीच अघोषित बिजली कटौती और स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया के विरोध में यह प्रदर्शन किया गया। इस दौरान थाली और डमरू बजाकर अधिकारियों का ध्यान केंद्रित किया गया।