जहानाबाद के काजीपुर टाली निवासी नीतीश कुमार सोमवार दोपहर घर में ढलाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक करंट की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलसकर घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने आनन-फानन में उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है।