इंदौर: रावजी बाजार क्षेत्र में पिस्टल के साथ पुराना बदमाश पकड़ा गया, इंस्टाग्राम पर पिस्टल के साथ रील बनाना "पापा" को पड़ा भारी
Indore, Indore | Feb 24, 2024 रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक बदमाश को "आवाज दिया ए ठरकी" गाने पर अवैध पिस्टल के साथ रील बनाकर इंस्टाग्राम पर वायरल करना भारी पड़ गया। संज्ञान में आते ही इंदौर पुलिस एक्शन में आई और भौकाल बना रहे युवक को पकड़कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। युवक के पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, दो जिंदा कारतूस और कार भी बरामद किए है।