इंदौर: इंदौर रेलवे स्टेशन का होगा रिडेवलपमेंट, 26 फरवरी को पीएम एकसाथ करेंगे कई स्टेशनों के विकास कार्यों का शुभारंभ
Indore, Indore | Feb 24, 2024 पीएम नरेंद्र मोदी 26 फरवरी को देश को 550 से ज्यादा अमृत भारत स्टेशनों की सौगात देंगे। इसमें इंदौर, उज्जैन, मंदसौर, नीमच, नागदा सहित पश्चिम रेल रतलाम मंडल के 11 रेलवे स्टेशन शामिल हैं। इंदौर स्टेशन से स्काई वॉक और मेट्रो स्टेशन भी जोड़े जाएंगे साथ ही अत्याधुनिक स्टेशन पर कई आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी। नए रेलवे स्टेशन का एरिया साढ़े 4 लाख स्क्वायर फीट होगा।