दरभंगा: हीरा देवी-बाबू प्रसाद चौधरी फाउंडेशन की पहल, मेधावी छात्र हुए सम्मानित
+2 उत्क्रमित माध्यमिक उच्च विद्यालय, विशनपुर के प्रांगण में हीरा देवी-बाबू प्रसाद चौधरी मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा मेधावी छात्र सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान फाउंडेशन के संस्थापक जानकी नंदन चौधरी (बाबा भूतनाथ) ने मैट्रिक परीक्षा में 400 से अधिक अंक प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। इस अवसर पर सभी मेधावी विद्यार्थियो