मांट: गाँव छाँहरी के समीप बीच सड़क पर बालू से भरा ओवरलोड ट्रोला पलटा, चार किलोमीटर लंबा जाम लगा
Mat, Mathura | May 8, 2026 शुक्रवार सुबह सात बजे करीब टेन्टीगांव की ओर से एक ट्रोला ईंट के अद्धा लेकर आ रहा था, उसी ओर से बालू से भरा एक ट्रेक्टर ट्रोला भी आ रहा था, दोनों में आगे निकलने की होड़ लग गई, जिसके चलते गाँव छाँहरी के पास पाँच द्वार की पुलिया पर बालू से भरा ट्रोला बीच सड़क ओर पलट गया, जिससे दोनों ओर के वाहन रुक गए, देखते देखते दोनों ओर चार किलोमीटर लम्बा जाम लग गया,