मरवाही: डोंगरिया में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी, अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पड़रिया निवासी शिव प्रसाद पोट्टाम ने थाना पेंड्रा में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उनकी होंडा कंपनी की सीबी शाइन मोटरसाइकिल अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर ली गई। जानकारी के अनुसार, शिव प्रसाद पोट्टाम अपनी पत्नी जयमत मरावी के साथ मोटरसाइकिल से अपने ससुराल डोंगरिया गया था।