कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव में पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में एक युवक को किया गिरफ्तार
Siyana, Bulandshahr | May 26, 2026
कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नयागांव में पुलिस ने झगड़ा करने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। मंगलवार को कोतवाली प्रभारी राम नारायण सिंह ने बताया कि ग्राम नयागांव निवासी मोनू झगड़ा कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है बताया कि आरोपी के विरुद्ध शांति भंग की कार्रवाई की है।