खंडवा नगर: खेत जाते समय हुआ हादसा, पेड़ से भिड़ी बाइक, युवक गंभीर
खंडवा जिले के मानपुर निवासी 30 वर्षीय भैयालाल पिता चैन सिंह उस समय गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वे बाइक से अपने खेत जा रहे थे। जसवाड़ी के पास उनकी तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और प्राथमिक उपचार के बाद घायल को जिला । फिलहाल उनका इलाज जारी है। घटना गुरुवार शाम 4 बजे की है ।