बैरगनिया नगर परिषद के वार्ड नंबर 16 स्थित नूनिया टोला में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां विक्की कुमार नामक युवक बिजली की चपेट में आ गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिजनों व स्थानीय लोगों ने तत्काल उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बैरगनिया पहुंचाया।