झालरापाटन: झालावाड़ में 25 अप्रैल से 'नया दृष्टिकोण' शिविर, रोजाना 5000 लोग जुटेंगे; दवा-मुक्त जीवन सिखाया जाएगा
झालावाड़ में सन ह्यूमन फाउंडेशन द्वारा छह दिवसीय 'नया दृष्टिकोण' शिविर 25 अप्रैल से शुरू होगा। यह शिविर राधा रमण मांगलिक ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों को दवा-मुक्त रखते हुए स्वस्थ रखना है। शिविर में प्रतिदिन लगभग 5000 लोगों के जुटने की उम्मीद है। कोऑर्डिनेटर दीपशिखा अग्रवाल ने सोमवार सुबह 10 बजे प्रेस वार्ता में जानकारी दी।