कोलायत क्षेत्र में गुरुवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब झझू गांव की रोही में ग्रामीणों को पाकिस्तान लिखा हवाई जहाजनुमा गुब्बारा मिला। इसे देखकर ग्रामीणों में भय और आशंका का माहौल बन गया।ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना कोलायत पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना अधिकारी जसवीर सिंह पुलिस जाप्ते के साथ मौके पर पहुंचे और गुब्बारे को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।