बिंदकी: मूंज का पुरवा मोड़ के समीप पिकअप गाड़ी की टक्कर से कार सवार 2 लोग घायल, दोनों को मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया
फतेहपुर जनपद के बकेवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत बकेवर-खजुहा मार्ग में मूंज का पुरवा मोड़ के समीप रविवार की सुबह लगभग 9:00 बजे पिकअप गाड़ी ने कार में टक्कर मार दिया। दुर्घटना में कार सवार महबूब उम्र 45 वर्ष तथा इसरार उम्र 40 वर्ष दोनों निवासी गौसपुर कोतवाली देहात जनपद बिजनौर घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी से मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।