जौनपुर: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल रेल मार्ग से जौनपुर आएंगी, दीक्षांत समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के 30वें दीक्षांत समारोह में शामिल होने के लिए उत्तर प्रदेश की राज्यपाल एवं विश्वविद्यालय की कुलाधिपति श्रीमती आनंदीबेन पटेल 27 जुलाई को रेल मार्ग से जौनपुर पहुंचेंगी। प्रशासन की तरफ से रविवार की दोपहर करीब 1 बजे बताया गया कि राज्यपाल के प्रस्तावित दौरे को लेकर रेलवे पुलिस,