महोबा: कानपुर सागर रोड पर विजय सागर पक्षी विहार मोड़ के पास रिक्शा पलटने से महिला गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल में इलाज जारी
Mahoba, Mahoba | Jun 23, 2026 ग्राम गंज निवासी 58 वर्षीय सुखरानी पत्नी बाबू महोबा से बाजार कर वापस ई रिक्शे में सवार होकर अपने गांव जा रही थी। तभी कानपुर सागर रोड पर विजय सागर पक्षी बिहार मोड़ के पास ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ई रिक्शा सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां घायल महिला का इलाज किया जा रहा है।