बांधवगढ़: झिरिया कुआं के पुनर्जीवन की मांग, वार्ड 16 की महिलाओं ने की पहल
उमरिया के झिरिया मोहल्ले में स्थित वर्षों पुराना ऐतिहासिक झिरिया कुआं आज बदहाली का शिकार है। कभी इलाके की प्यास बुझाने वाला यह कुआं अब गंदगी और जलसंकट का प्रतीक बन गया है।इसी स्थिति को बदलने के लिए वार्ड क्रमांक 16 की महिलाओं ने मोर्चा संभालते हुए पुनरुत्थान की मांग उठाई है। महिलाओं ने सीएमओ को लिखित शिकायत सौंपकर कुएं की साफ-सफाई, गहरीकरण और मरम्मत की मांग