चायल: बघेलापुर गांव में महिला ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, गांव में मचा हड़कंप
कौशांबी के कोखराज थाना क्षेत्र के बघेलापुर गांव में गुरुवार सुबह एक महिला ने घर के अंदर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतका की पहचान रिंकी रैदास के रूप में हुई है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। चायल तहसील क्षेत्र का मामला!