बहराइच: कलेक्ट्रेट सभागार में डीएम की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक सम्पन्न हुई
बहराइच में स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की समीक्षा हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी मोनिका रानी की अध्यक्षता में जिला स्वास्थ्य समिति के शासी निकाय की बैठक सम्पन्न हुई। आयुष्मान भारत की समीक्षा में पाया गया कि 70 वर्ष के अधिक आयु के 4863 बुज़ुर्गों गोल्डेन कार्ड बनाये गये हैं। बैठक के दौरान संबंधित अधिकारीगण मौजूद रहे।