राजसमंद: शहर के भावा पेट्रोल पंप पर तोड़फोड़ व मारपीट के मामले में 3 आरोपी गिरफ्तार, एक आरोपी फरार
राजसमंद के भावा पेट्रोल पंप पर 17 जुलाई की रात हुई तोड़फोड़ और मारपीट की वारदात का कांकरोली पुलिस ने चंद घंटों में खुलासा कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी जांच के आधार पर तीन आरोपियों - राजकुमार माली, दिनेश गुर्जर और ललित सिंह - को भीलवाड़ा से गिरफ्तार कर लिया है। चौथा आरोपी कन्हैया लाल अभी फरार है।