बनमनखी: मनरेगा कंप्यूटर ऑपरेटर लूटकांड का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
बनमनखी थाना क्षेत्र के बरियाही स्थित नीतीश नगर पुल के समीप 26 जून को मनरेगा कार्यालय में कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटर से दो मोबाइल, बैग एवं लैपटॉप लूट मामले का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में बनमनखी थाना में कांड संख्या 187/26 दर्ज किया गया था। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी शैलेश प्रीतम ने सोमवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बत