दमोह: मारूताल के पास सड़क हादसे में मृतक का शव पंचनामा और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा गया
Damoh, Damoh | Dec 24, 2024 दमोह मारूताल में बीते दिन कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो जाने पर एक युवक की मौत हो गई थी। वहीं एक मासूम बच्चे सहित 3 को गंभीर हालात में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना में यासू जैन की मौत हो गई थी। आज मंगलवार सुबह 11 बजे मृतक के शव को शव ग्रह से निकलवाकर पुलिस ने पंचनामा पोस्टमार्टम कार्यवाही के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया है।