दमोह: अमित शाह के विरोध में कांग्रेस ने दमोह में निकाली आक्रोश रैली, अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया प्रदर्शन
Damoh, Damoh | Dec 24, 2024 दमोह आज मंगलवार दोपहर 1 बजे कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में गृहमंत्री अमित शाह के द्वारा डॉ भीमराव अंबेडकर जी के विरुद्ध दिए गए विवादित बयान के विरोध में आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। जिन्होंने जय भीम के नारे लगाते हुए गृहमंत्री मुर्दाबाद के नारे लगाकर आक्रोश व्यक्त किया। भीड़ हो नियंत्रण करने कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज सहित भारी पुलिस बल मौजूद रहा।