फतेहपुर शेखावाटी के नगरदास स्थित बालाजी उच्च माध्यमिक विद्यालय में बोर्ड की प्रायोगिक परीक्षा के दौरान बड़ी अनियमित सामने आई है। बुधवार सुबह 10:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार प्रायोगिक परीक्षा के दौरान जब फ्लाइंग टीम ने औचक निरीक्षण किया तो निरीक्षक गायब मिले और स्कूल के छात्र ही छात्रों की परीक्षा लेते मिले जिस पर शिक्षा विभाग ने भी जांच शुरू कर दी है।