मझगवां: कामतानाथ दर्शन करने आए श्रद्धालु की बोलेरो कार चोरी, चित्रकूट थाने में रिपोर्ट दर्ज
कामतानाथ दर्शन एवं परिक्रमा करने आए एक श्रद्धालु की बोलेरो कार अज्ञात चोर चोरी कर ले गए। पीड़ित की शिकायत पर थाना चित्रकूट में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फतेहपुर जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत मनीपुर सेमरिया निवासी अभिषेक कुमार अपने साथी रामगोपाल निषाद के साथ शुक्रवार को बोलेरो वाहन क्रमांक *UP71X3548* से कामतानाथ