राजगढ़: राजगढ़-ब्यावरा मार्ग पर कटारियाखेड़ी गांव में पुलिस और प्रशासन ने अवैध शराब के ठिकानों पर की कार्रवाई
राजगढ़ ब्यावरा मार्ग पर सोमवार को दोपहर 2:00 बजे करीब 6 थानों की पुलिस ने कटारिया खेड़ी गांव में अवैध शराब के ठिकानों पर दबिश दी। इस दौरान करीब 10000 लीटर महुआ लाहन नष्ट किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के अधिकारी मौजूद रहे। इस दौरान 30 से अधिक अस्थाई दुकानों ठिकानों को ध्वस्त किया गया।