जांजगीर: समाज कल्याण कार्यालय का औचक निरीक्षण कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने किया
जांजगीर-चांपा कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज समाज कल्याण विभाग के कार्यालय का औचक निरीक्षण कर कार्यप्रणाली का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उपसंचालक समाज कल्याण के निर्धारित समय से विलंब से कार्यालय पहुंचने पर कलेक्टर ने कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने नोटिस का जवाब प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।