इटावा: मुगलपुर नरैनी गाँव में युवक ने विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया, जिला अस्पताल में भर्ती, इलाज जारी
Etawah, Etawah | Jun 11, 2026 इकदिल थाना क्षेत्र के मुगपुर नरैनी गाँव के रहने वाले अखिलेश ने बुधवार देर शाम अज्ञात कारणों के चलते विषाक्त पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या करने का प्रयास किया। वहीं हालात बिगड़ने पर उसकी बहन मोहिनी ने उसे जिला अस्पताल पहुँचाया। जहाँ डॉक्टर ने युवक को भर्ती कर उपचार सुरु किया और गुरुवार की सुबह 9 बजे मामले की जानकारी पुलिस को दी हैं।