कुरावली: ग्राम सुजानपुर में संकीर्तन व भजन कार्यक्रम में श्रद्धा का सागर उमड़ा
शनिवार को क्षेत्र के ग्राम सुजानपुर में नारायण साकार हरि के संकीर्तन एवं भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजनों की मधुर धुनों पर भावविभोर होकर नारायण हरि के नाम का गुणगान किया। कार्यक्रम के दौरान मुन्नालाल गौतम ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए भक्ति और सद्भाव का संदेश दिया।