अनूपपुर: जिले में 100 दिन से घूम रहे तीन हाथी, एक नर हाथी लापता; वन विभाग सक्रिय
जिले में तीन हाथियों का समूह लगातार 100 दिन से विचरण कर रहा है। इनका पांचवां दिन राजेंद्रग्राम वन परिक्षेत्र के तुलरा बीट में विश्राम के रूप में बीता। रात के समय ये हाथी ग्रामीणों के खेतों में फसलों को खा रहे हैं और सुबह जंगल लौट जाते हैं। 3 अप्रैल की रात छत्तीसगढ़ के मरवाही क्षेत्र से अनूपपुर जिले में प्रवेश करने वाला एक अकेला नर हाथी दो दिन से लापता है।